फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में लगे राहुल गांधी और अजहर मसूद के पोस्टर, सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

Wed, 13 Mar 2019 02:16 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध एक पोस्टर लगाया है। पोस्टर में राहुल गांधी मुर्दाबाद और अमेठी को ऐसा सांसद नहीं चाहिए जो पीएम का अपमान करे और आतंकवादी का सम्मान करे लिखा गया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी को जैश सरगना का पैर छूते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन




अमेठी में भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार आम बात रही है। बड़े नेताओं के आने पर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला भी चलता रहता है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही एक बार फिर अमेठी में पोस्टर वार शुरू हो गया है। अमेठी रेलवे स्टेशन परिसर में राहुल गांधी का एक पोस्टर लगाया है। पोस्टर में राहुल गांधी को जैश सरगना सैयद अजहर मसूद का पैर छूते हुए दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर में लिखा गया है कि आतंकवादी को ‘जी’ कहे ऐसा सांसद अमेठी को नहीं चाहिए। साथ ही देश के पीएम का जो अपमान करे, आतंकवादी का सम्मान करे ऐसा सांसद अमेठी को मंजूर नहीं। राहुल गांधी मुर्दाबाद। आतंकवादी मुर्दाबाद लिखा गया है। पोस्टर पर भाजयुमो के कार्यकर्ता का नाम लिखा है। मंगलवार देर रात लगा यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें