फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में आरएसएस पर भड़के राहुल, बोले- आजादी के वक्त कहां थे, तस्वीरें

Fri, 02 Sep 2016 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 15
मिशन यूपी के लिए अपने गढ़ से शुरुआत करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने गढ़ में बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने आरएसएस व पीएम मोदी पर निशाना साधा।
विज्ञापन

2 of 15
राहुल ने अमेठी में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में सभी धर्मों के लोगों ने योगदान दिया था, लेकिन आएसएस के लोग नजर नहीं आए।
विज्ञापन

3 of 15
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, राहुल ने कहा कि आखिर ये लोग आजादी की लड़ाई के दौरान थे कहां?

4 of 15
मेगा फूड पार्क, हिंदुस्तान पेपर मिल प्रोजेक्ट और ट्रिपल आईटी कैंपस को अमेठी से हटाकर दूसरी जगह ले जाने से तिलमिलाए राहुल ने कहा कि मोदी जो कहते हैं, हमेशा उसका उल्टा करते हैं।
विज्ञापन

5 of 15
चुनाव में कहा था कि वे बदले की राजनीति नहीं करते लेकिन कर रहे हैं उल्टा। साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली जगदीशपुर पेपर मिल से यहां के 10 हजार लोगों को रोजगार मिलता, लेकिन मोदी जी ने उसे छीन लिया। (उन्होंने जगदीशपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।)
विज्ञापन

6 of 15
मेगा फूड पार्क में कृषि आधारित 40 कारखाने लगाए जाने थे। इससे यहां के किसानों की किस्मत चमक जाती। मेगा फूड पार्क भी निरस्त कर दिया गया। ट्रिपल आईटी को हटा दिया गया। सेंट्रल स्कूल को रोक रखा है। अमेठी वालों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 15
राहुल ने कहा कि मोदी ने चुनाव में वादा किया था कि लोगों के खाते में 15 लाख रुपये डालेंगे। यह झूठा निकला। (राहुल ने जगदीशपुर के जाफरगंज में कई योजनाओं का लोकार्पण किया।)

8 of 15
स्मार्ट सिटी बनाने और देश साफ करने की बात भी गलत निकली। मोदी ने उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपये माफ कर दिए जबकि मामूली कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या कर रहा है। (उनके जूते का फीता खुला तो बॉडीगार्ड उनकी मदद को आगे बढ़ा पर राहुल ने उसे मना कर दिया।)

9 of 15
राहुल ने कहा कि मोदी मार्केटिंग बहुत अच्छी कर लेते हैं। बड़े सपने देखने की बात करते हैं, लेकिन उसे सच करने का तरीका नहीं बताते। (कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में आया देखकर राहुल उत्साहित हो गए।)

10 of 15
उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के एनीमेशन में बब्बर शेर दिखता है लेकिन उससे कभी चूहे की आवाज भी नहीं निकलती। बेरोजगारी दूर करने वाले बब्बर शेर ने एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं दिया। (इस दौरान राहुल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की पूरी कोशिश की।)

11 of 15
तिरंगा ड्रेस पहनकर राहुल से मिलने आया हरियाणा का एक युवक।

12 of 15
योजनाओं का लोकार्पण करने के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी।

13 of 15
राहुल के अमेठी दौरे का आज पहला दिन था। उनके इस दौरे का मकसद यूपी में विधानसभा चुनाव 2017 के लिए माहौल बनाना है।

14 of 15
इसके लिए वह आक्रामक चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

15 of 15
अमेठी में राहुल के सम्बोधन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें