फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर में राहुल ने मोदी सरकार की बखिया उधेड़ी!

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस सरकार के साल भर के कामकाज का हासिल जीरो है। कहा मिडिल क्लास से लेकर मजदूर, किसान, आदिवासी किसी से पूछ लें, सब मोदी सरकार की उपलब्धियां शून्य बताएंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने बीते एक साल में किसान, मजदूर और मिडिल क्लास के लिए कोई कार्य नहीं किया। सरकार का लाभ प्रधानमंत्री के दो चार दोस्तों को ही मिल रहा है और यही दोस्त उनको दस में दस नंबर दे सकते हैं।

राहुल ने केंद्र सरकार पर बदले की भावना से काम करने का भी आरोप मढ़ते हुए मेगा फूड पार्क के निरस्तीकरण को इसका नमूना बताया। राहुल गांधी सोमवार को जगदीशपुर में पूर्व में प्रस्तावित मेगाफूड पार्क स्थल पर किसानों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

इन राज्यों में किसानों की नहीं सुनी जा रही है

उन्होंने कहा कि बीजेपी बदले की भावना से कार्य कर उन्हें चोट पहुंचाना चाह रही है लेकिन ये चोट गरीब किसानों और मजदूरों को लग रही है। यह हाल सिर्फ अमेठी का नहीं बल्कि पूरे देश का है। पंजाब, तेलंगाना, हरियाणा और महाराष्ट्र में किसानों की नहीं सुनी जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज किसी ने उनसे पूछा कि नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल को आप किस नजरिए से देखते हैं तो ‘मैंने कहा, अगर किसानों, मजदूरों और मिडिल क्लास के लिहाज से देखा जाए तो मैं सरकार को शून्य मार्क्स दूंगा।

इस सरकार में किसानों, मजदूरों और मिडिल क्लास के लिए कोई काम नहीं हुआ। केंद्र सरकार का फायदा नरेंद्र मोदी के दो चार दोस्तों को मिला है। वे सरकार को 10 में 10 नंबर दे सकते हैं’।
विज्ञापन

मोदी विदेशों की सैर कर रहे हैं किसान भूखे मर रहे हैं

इससे पहले राहुल गांधी ने रायबरेली के इन्हौना में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी विदेश की सैर कर रहे हैं और देश का किसान भूखों मर रहा है। कहा कि अमेठी में फूड पार्क बनना था, जिसका प्रस्ताव केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है।

फूड पार्क बनने से अमेठी, रायबरेली ही नहीं, बल्कि आसपास के 10 जिलों के गरीबों, किसानों, मजदूरों का फायदा होता। मोदी चाइना, मंगोलिया, अमेरिका की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन यहां किसानों के घर जाने के लिए उनके पास समय नहीं है।

राहुल ने कहा कि केंद्र की सरकार देश के चुने हुए उद्योगपतियों और बिजनेसमैनों की सरकार है। एक साल के कार्यकाल में देश का कोई विकास नहीं हुआ है। केंद्र सरकार बदले की राजनीति कर रही है, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

राहुल ने मोदी की खास प्राथमिकता वाले मिशन मेक इन इंडिया पर तीखा कटाक्ष किया। भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल को लेकर राहुल ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर इस बिल को सरकार संसद में पास भी करा लेती है तो भी कांग्रेस इसका विरोध जारी रखेगी व इसके लिए सड़क पर उतर संघर्ष करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें