फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल-अखिलेश की हिरासत ने गर्माई यूपी की सियासत, अजय राय पर भी कार्रवाई, सड़कों पर सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

Tue, 21 Jul 2026 10:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने को लेकर राहुल गांधी व अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के बाद यूपी की सियासत भी गर्मा गई। मामले की जानकारी पर सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर पड़े।
विज्ञापन
नेता विपक्ष राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन करने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद यूपी की सियासत भी गर्मा गई। सपा ने राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं के हिरासत में लेने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जनभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी को ईको गार्डन ले जाया गया, जहां से देर रात उन्हें छोड़ा गया।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: लखनऊ नगर निगम और आवास विकास तक पहुंचा मामला, निशाने पर आरोपियों की संपत्ति
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: विश्व हिंदू परिषद से ही होगा राम मंदिर ट्रस्ट का नया महासचिव, बैठक में खाली पदों पर भी होगा फैसला


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री पद से हटाने, नीट पेपर लीक सहित देश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक की जांच कराने की मांग को लेकर निरंतर आंदोलन चलाया जाएगा। कांग्रेस नेता लाठीचार्ज से डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से जनभवन जाकर राज्यपाल को देश व प्रदेश की जनता की पीड़ा बताना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उधर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक शिवहरे और एनएसयूआई के अध्यक्ष अनस रहमान के नेतृत्व में भी युवाओं ने मंगलवार शाम परिवर्तन चौक से शहीद स्मारक तक मशाल जुलूस निकाला।

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में लिया गया। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को पत्र लिखकर दिल्ली में हुई दमननात्मक कार्रवाई पर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की पृष्ठभूमि में नीट पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली पर लगातार उठते प्रश्न तथा रि-नीट से जुड़ी शिकायतों ने उत्तर प्रदेश सहित देश के लाखों युवाओं में गहरा अविश्वास पैदा किया है। देश के 21 युवाओं ने निराश होकर आत्महत्या जैसे कदम उठा लिए। ऐसे में युवाओं की आवाज सुनने के बजाय यदि आंसू गैस, लाठीचार्ज और बल प्रयोग का सहारा लिया जाता है तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतिकूल और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे
कांग्रेस 22 जुलाई को सभी जिलों में खाद की समस्या और बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सभी जिलों में प्रदर्शन करके जिलाधिकारी के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

लोकतंत्र की है हत्यारी, भाजपा सरकार अत्याचारी
समाजवादी पार्टी ने दिल्ली में छात्रों का समर्थन कर रहे अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की। एक्स के माध्यम से भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा-लोकतंत्र की है हत्यारी, भाजपा सरकार अत्याचारी। राजधानी लखनऊ में सपा कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने पहुंचे। वे अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे थे।

इसमें प्रदेश में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप भी शामिल हुए। पुलिस ने इन नेताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा। इस तरह के प्रदर्शन सपा की लगभग सभी जिला इकाइयों ने किया। सपा के नेताओं ने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें