फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, प्राचार्य ने दिया नोटिस तो छात्रों ने उठाया ये कदम

Thu, 07 Nov 2019 03:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के हनीमैन चौराहा स्थित नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रों के खिलाफ प्राचार्य डॉ. अरविंद वर्मा ने नोटिस जारी किया तो उससे गुस्साए कुछ छात्रों ने बुधवार रात प्राचार्य केआवास पर पथराव किया। घेराव कर नोटिस वापस लेने की मांग की। प्राचार्य की सूचना पर पुलिस पहुंची तो छात्र भाग गए।

विज्ञापन


नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में बीएचएमएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने पांच दिन पहले कॉलेज प्रशासन से रैगिंग की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि इंटर्न छात्र उन्हें परेशान कर रहे हैं। वे कभी गाना गाने के लिए दबाव बनाते हैं तो कभी बेंच पर खड़े होने के लिए। अक्सर फब्तियां भी कसी जाती हैं।

छात्रों ने यह भी बताया कि इससे पहले उन्हें शाम के वक्त कमरे में बंद कर दिया गया था। छात्रों की शिकायत पर प्राचार्य ने पांच इंटर्न छात्रों को नोटिस जारी किया। इन्हें तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि दोबारा रैगिंग की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज कराएंगे केस

बुधवार सुबह आरोपी छात्रों ने प्राचार्य से मिलकर नोटिस वापस लेने का दबाव बनाया। प्राचार्य ने रैगिंग पर प्रतिबंध होने की बात कहते हुए चेतावनी दी। सभी छात्रों को लिखित में जवाब देने केलिए कहा। इस पर शाम को कई छात्र प्राचार्य के आवास पर पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर दी। आवास पर पथराव भी किए। यह देख प्राचार्य ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर छात्र भाग गए।

रैगिंग की शिकायत मिलने पर पांच इंटर्न छात्रों को नोटिस जारी किया गया है। ये छात्र नोटिस वापस लेने और कार्रवाई नहीं करने के लिए दवाब बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर आवास पर आ गए और अभद्रता का प्रयास किया। पुलिस के आने पर भाग गए। इनकेखिलाफ गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। - डॉ. अरविंद वर्मा, प्राचार्य, नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें