फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में जूनियर छात्रों की रैगिंग, सीनियर्स ने कहा- पैर के अंगूठे पर रहे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में सरस्वती पूजन के दौरान रैगिंग का मामला सामने आया है। सीनियर छात्रों ने कतारबद्ध जूनियरों को अंगूठे पर नजर रखकर खड़े रहने को कहा। एक छात्र ने विरोध किया तो उसे कतार से बाहर कर दिया गया। हालांकि, केजीएमयू प्रशासन ने इस तरह की शिकायत मिलने से इनकार किया है।
विज्ञापन

वसंत पंचमी के मौके पर केजीएमयू में मंगलवार को सरस्वती पूजन चल रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान जूनियर छात्रों को कुलपति कार्यालय से टेनिस लॉन में बने मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर खड़े होने का निर्देश दिया गया। ये छात्र कतारबद्ध तरीके से खड़े हो गए। इस दौरान सीनियरों ने फरमान सुनाया कि सभी की निगाहें अंगूठे पर रहेंगीं। इस पर जूनियर छात्र इसी तरह से खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि एक छात्र ने इसका विरोध किया तो उसे कतार से निकाल दिया। इस बारे में केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि रैगिंग के संबंध में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। परिसर में संकाय सदस्य भी मौजूद थे। ऐसे में रैगिंग का सवाल ही नहीं उठता। फिर भी जानकारी जुटाई जाएगी। यदि रैगिंग की पुष्टि हुई तो आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें