फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: शारदा सहायक नहर की पटरी कटी, खेत के साथ गांवों में भरा पानी, सफाई न कराने से हुई घटना

Fri, 27 Dec 2024 11:16 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली)

सार

शारदा सहायक नहर की प्रतापगढ़ ब्रांच रोहनिया ब्लाक के गौसपुर गांव के पास पटरी कट गई। नहर का पानी लगभग 50 बीघा खेतों में भर गया है। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और नहर बांधने की नाकाम कोशिश की।
विज्ञापन
शारदा नहर की पटरी कटने से खेतों में भरा पानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदा सहायक नहर की प्रतापगढ़ ब्रांच रोहनिया ब्लाक के गौसपुर गांव के पास पटरी कट गई। नहर का पानी लगभग 50 बीघा खेतों में भर गया है। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और नहर बांधने की नाकाम कोशिश की। ग्रामीणों की माने तो नहर की सफाई नहीं कराई गई है जिसके चलते नहर कटी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है लेकिन अभी सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया है।

विज्ञापन


शारदा सहायक नहर मिर्जापुर ऐहारी गांव के पास बने टेल से इलाहबाद व प्रतापगढ़ ब्रांच के रूम में दो भागों में बंट जाती है। प्रतापगढ़ ब्रांच रोहनिया ब्लाक के रायपुर, गौसपुर, हनुमानगंज, रसूलपुर होकर प्रतापगढ़ जिले में पहुंचती है। शुक्रवार की भोर में नहर की दाहिनी पटरी कट गई। नहर का पानी गांव के समीप पहुंचा तो किसानों को इसकी जानकारी हुई।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह गांव वालों के साथ मौके पर आए और बल्ली व पुआल के सहारे नहर बंधवाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के चलते नहर नहीं बंधी। नहर का पानी खेतों में रहा है। समय रहते नहर न बंधी तो पानी आसपास के गांवों में पहुंच जाएगा। वहीं, एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि सिंचाईं खंड प्रतापगढ़ को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें