फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: पुलिस की मौजूदगी में दो गुटों के बीच मारपीट, चौकी प्रभारी, महिला सिपाही समेत 10 घायल

Wed, 11 Feb 2026 09:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, खीरों (रायबरेली)

सार

खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस की मौजूदगी में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में चौकी प्रभारी सहित 10 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रधान के देवर को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरहर गांव में सीसी रोड के निर्माण के दौरान बुधवार को दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों गुटों के बीच मारपीट होती रही। बीचबचाव में चौकी प्रभारी, महिला सिपाही समेत 10 लोग घायल हुए। इसमें गंभीर रूप से घायल प्रधान के देवर को जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


लल्लाखेड़ा चौकी प्रभारी की तहरीर पर 10 लोग नामजद और कई अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एक पक्ष से अतरहर की ग्राम प्रधान प्रियंका अवस्थी के मुताबिक गांव में सीसी रोड का निर्माण चल रहा है। हम लोग सीसी रोड का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान अकारण विपक्षी महेंद्र मिश्रा समेत अन्य लोग लाठी-डंडे से लैस होकर हमला बोल दिया। जानमाल की धमकी दी।

ये भी पढ़ें - शिक्षा-स्वास्थ्य और कृषि पर विशेष फोकस; इनको सीधे अकाउंट में मिलेंगे 16-20 हजार रुपये; जानें डिटेल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'तीन गुना बढ़ा प्रदेश का बजट': सीएम योगी बोले- 9 साल में कोई नया टैक्स नहीं लगाया, यूपी ने अपना परसेप्शन बदला
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के महेंद्र मिश्रा का आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों की तरफ से मारपीट की गई। मारपीट में प्रधान पति मनोज अवस्थी उर्फ मोनू, देवर नितेश अवस्थी, पवन शुक्ला, निखिल शुक्ला तथा दूसरे पक्ष के महेंद्र मिश्रा, सर्वेश त्रिवेदी, अनूप तिवारी, अमित तिवारी को चोटें आई।

घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर नितेश अवस्थी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं बीचबचाव के दौरान लल्लाचौकी प्रभारी सचिन कुमार और महिला सिपाही स्टालिन को भी चोटें आई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें