रायबरेली में नौचंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की जांच के लिए जिले में शुक्रवार को सीआईडी की टीम पहुंची। बीते मंगलवार को ट्रैक पर स्लीपर रखकर ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई थी।
नौचंदी एक्सप्रेस को पलटने की साजिश के मामले में सीआईडी टीम शुक्रवार को जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। रेलवे और आरपीएफ के मंडलीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। बताते हैं कि सीआईडी लखनऊ और बनारस की टीम मौके पर पहुंची है। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा कमांडेंट देवांश शुक्ला और वरिष्ठ मंडल अभियंता इंद्र कुमार भी जांच में सहयोग के लिए पहुंचे हैं।