फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला की मौत, पांच लोग घायल

Sun, 06 Jul 2025 06:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के महाराजगंज में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई व पांच लोग घायल हो गए। झगड़ा छत डालने को लेकर हुआ।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के महाराजगंज के चंदापुर थाना क्षेत्र इलाके में निर्माण कार्य रुकवाने को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों से महिला समेत छह दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसमें से घायल महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


पूरे अनवरगंज मजरे ज्योना के रहने वाले हौसला प्रसाद व गुरदत्त सिंह मजरे ज्योना के रहने वाले गुरचरण के बीच अनवरगंज चौराहा पर स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों की जमीन आगे पीछे ही है। गुरचरण की जमीन सड़क से लगी है, जबकि हौसला प्रसाद की उसके पीछे है लेकिन हौसला प्रसाद कहना था कि उनकी जमीन आगे की तरफ भी है और दूसरे पक्ष द्वारा गलत तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है, 10 महीने पहले भी निर्माण को लेकर मारपीट हुई थी और कार तथा बाइकें तोड़ दी गई थी मामले में हौसला प्रसाद की तरफ से गुरचरण की ओर के लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

उसी निर्माण कार्य पर गुरुचरण की ओर से छत डालने तैयारी थी। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात आधा दर्जन से अधिक दबंग निर्माणाधीन स्थल पर पहुंच गए और वहां मौजूद गुरचरण के बेटे रविंद्र के साथ मारपीट की व छत डालने के लिए लगी शटरिंग का काफी हिस्सा गिरा दिया। रात में ही घायल रविंद्र को  सीएचसी महाराजगंज लाया गया जहां से डॉक्टरों ने से जिला चिकित्सालय रेफर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार को गुरचरण के परिवार के लोग छत डालवा रहे थे तभी दूसरे पक्ष के करीब दो दर्जन लोग लाठी डंडा सरिया से लैस होकर मौके पहुंच गए और छत डालने से रोकने लगे। इस पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के सगे भाई  राजेंद्र, सुरेंद्र पुत्र गुरचरण व गुरचरण की विवाहित पुत्री सुनीता निवासी कसरैला तथा रामू घायल हो गए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें