फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: बोलेरो से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर ही मौत, सामने से हुई दोनों वाहनों की टक्कर

Mon, 17 Nov 2025 10:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के मिल एरिया में हुई दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई है।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के मिल एरिया में राही गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


शहर के अमर नगर निवासी ब्रज किशोर अपने परिवार के साथ जायस अमेठी के चकपुरा गांव से सोमवार रात को बोलेरो से घर लौट रहे थे। वहीं शहर के सोनिया नगर निवासी विजय कुमार पुत्र मंशाराम (49), सनी (15) पुत्र कल्लू व निहाल (18) पुत्र महेंद्र एक बाइक से अमेठी की तरफ जा रहे थे। राही गांव के पास बाइक सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि विजय और निहाल उछलकर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सनी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बोलेरो में सवार ब्रज किशोर और उनके परिवार के सदस्यों के हल्की चोट आई। ब्रज किशोर की आंख में चोट लगी है। उधर बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर मिल एरिया पुलिस मौके पर गई और घायल सनी को जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर मृतक विजय के साले सुजीत कुमार निवासी बेतौरा डीह ने शव की शिनाख्त की। उधर, सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया कि बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें