माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्वी उत्तर प्रदेश के नवनिर्मित क्षेत्रीय सचिवालय का कैसरबाग में सोमवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, विशिष्ट अतिथि के तौर पर अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही, विशेष अतिथि के रूप में राज्य परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व अल्संख्यक मंत्री दानिस अंसारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि सुनील आंबेकर ने कहा कि एवीबीपी ने असंख्य विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।
इस मौके पर संघ के क्षेत्रीय सह-प्रचार प्रमुख मनोजकांत, अभाविप पूर्वी यूपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, अवध प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र वाजपेई, अवध प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी मौजूद रहे।