फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंक में लगी आग, अफरातफरी

Sat, 07 Dec 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। बैंक आफ बड़ौदा की शाखा ऊंचाहार में शनिवार तड़के आग लग गई। आग शाॅर्ट सर्किट के चलते लगने बात कही जा रही है। आग सबसे पहले बैंक मैनेजर के केबिन में लगी। खिड़की के बाहर आग की लपटें निकली, तो लोगों को जानकारी हुई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर आई फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। अग्निकांड में करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्लाॅक मुख्यालय के सामने बैंक आफ बड़ौदा की शाखा है। शुक्रवार शाम बैंककर्मी बैंक बंद कर घर चले गए। शनिवार की तड़के करीब चार बजे बैंक मैनेजर के ऑफिस में शाॅर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग फर्नीचर में लगी तो उसकी लपटें खिड़की से दिखाई दी। किसी ने इसकी सूचना बैंक मैनेजर, पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी मौके पर पहुंचे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

एनटीपीसी परियोजना से सीआईएसएफ की फायर यूनिट आई और आग बुझाई। लगभग दो घंटे धुएं का गुबार बैंक में भरा रहा। किसी तरह बैंक कर्मियों ने अंदर जाकर नुकसान का आकलन किया। बैंक मैनेजर का ऑफिस पूरी तरह जल गया है। बैंक कर्मियों ने बताया कि आग लगने से बैंक में रखी कुर्सियां, फर्नीचर, एसी, पैसा गिनने की मशीन, कंप्यूटर, प्रिंटर, पंखा, वायरिंग व कुछ कागज जले हैं।
विज्ञापन


लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन करेंसी सुरक्षित है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बैंक में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिलने पर आग बुझाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें