फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: यूरिया पंप का पानी पीने से 29 बकरियों और एक गोवंश की मौत, पंप कर्मचारी मौके से फरार

Mon, 17 Jun 2024 04:42 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (रायबरेली)

सार

रायबरेली के लालगंज इलाके में सड़क किनारे फैले यूरिया मिश्रित पानी पी लेने के कारण करीब 29 बकरियां और एक गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद यूरिया पंप के कर्मचारी मौके से फरार हो गए।
 
विज्ञापन
पीडि़त रामखेलावन व इसी यूरिया का पानी पीकर मरे जानवर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर रोड पर सूर्यवंशी ढाबा के निकट सोमवार को सड़क किनारे फैले यूरिया मिश्रित पानी पी लेने के कारण करीब 29 बकरियां और एक गोवंश की मौत हो गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जरूरी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शीतलाबक्स का पुरवा गांव निवासी रामखेलावन सड़क किनारे जंगल में बकरियां चरा रहा था तभी बकरियां चरते चरते सड़क किनारे पहुंच गई। जहां वाहनों में डालने जाने वाले यूरिया पंप की धुलाई के बाद उसका पानी वहां फैला हुआ था। भीषण गर्मी में बकरियां पानी देखकर टूट पड़ी और यूरिया पंप के पास फैले पानी को पी लिया। थोड़ी ही देर में बकरियां ने दम तोड़ना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें - हॉरर किलिंग : दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करने पर सगे भाई बने हैवान, बहन को जिंदा जला दिया
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बकरीद पर 300 करोड़ के कारोबार से चहका बाजार, सिर्फ दो मंडियों में 35 करोड़ से ज्यादा के बकरे बिके
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि कुल 40 बकरियां ने विषाक्त पानी पिया दिन में 29 बकरियों की मौत हो गई, जबकि वहां पर घूम रहे आवारा सांड की भी पानी पीने से मौत हुई है। अन्य बकरियों को हालत गंभीर होने पर उनका इलाज किया जा रहा है। बकरियों की मौत से वहां ग्रामीणों का मजमा लग गया। वहीं, घटना के बाद यूरिया पंप के कर्मचारी मौके से फरार हो गए।

दोषियों पर होगी कार्रवाई
सूचना पर पहुंचे सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 29 बकरियां और एक गोवंश की मौत हुई है। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के संबंध में पीडि़त ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें