फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: प्रियंका गांधी का नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला, कहा- महिलाओं से ज्यादा कपड़े बदलते हैं पीएम

Wed, 15 May 2024 10:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

Priyanka Gandhi: रायबरेली की नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पीएम महिलाओं से ज्यादा कपड़े बदलते हैं। 
विज्ञापन
रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी महिलाओं से भी ज्यादा कपड़े बदलते हैं। प्रियंका ने कहा कि बीते 10 सालों में मोदी ने चंदा लेकर भाजपा को विश्व की सबसे अमीर पार्टी बना दिया, जबकि कांग्रेस 70 सालों में भी नहीं बन सकी। देश का गरीब किसान कर्ज नहीं भर पाता है। मोदी किसान का कर्ज माफ नहीं कर सके और अपने 22 उद्योगपतियों के 16 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने यहां अलग-अलग जगह आयोजित नुक्कड़ सभाओं में कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो आपकी दो भैंसों में एक छीनकर दूसरे को दे देगी। मोदी जी लोगों को डरा रहे हैं। इंदिरा गांधी संकट के समय गांवों में पहुंचती थीं, वहीं पीएम मोदी विदेश चले जाते हैं।

प्रियंका ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन कर रहे थे। मंत्री के बेटे ने किसानों पर कार चढ़ा दी और किसानों की मौत हो गई, लेकिन नरेंद्र मोदी ने किसानों से बात करने की जरूरत नहीं समझी। भाजपा प्रत्याशी गरीबों की जमीन हड़प रहे हैं। प्रधानों, कोटेदारों व बीडीसी सदस्यों को धमका रहे हैं। क्षेत्र में पांचों भाइयों ने आतंक फैला रखा है।
विज्ञापन


मोदी झूठों के सरदार, भाजपा आई तो देश होगा गुलाम : खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। रायबरेली के हरचंदपुर के सराय उमर गांव में उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए नरेंद्र मोदी नए-नए हथकंडे अपना कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। अमेठी के डीह क्षेत्र के कांटा बाग में खरगे ने कहा कि यह चुनाव हार या जीत का नहीं, बल्कि देश की रक्षा, लोकतंत्र बचाने, संविधान की रक्षा का है। अगर आप इसे बचा नहीं पाए तो संविधान खत्म हो जाएगा और आप गुलाम हो जाएंगे। संविधान बचेगा तो हम बचेंगे। मोदी झूठों के सरदार हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गांधी परिवार ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है। हमेशा से बलिदान देकर देश की सेवा की। कांग्रेस मजदूरों, गरीबों और किसानों के हक की लड़ाई लड़ती है। सोनिया गांधी ने जिस प्रधानमंत्री का पद ठुकरा दिया, उसी पद पर बने रहने के लिए नरेंद्र मोदी झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। वह कहते थे कि काला धन वापस लाएंगे। गरीबों के खाते में 15 लाख रुपये भेजेंगे, लेकिन दोनों वादे झूठे साबित हुए। 10 वर्षों में जनता के लिए क्या काम किया? इस सवाल का मोदी सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

अमेठी के डीह क्षेत्र के कांटा बाग में आयोजित जनसभा में खरगे ने कहा कि संविधान बचेगा तो हम बचेंगे। अमेठी कांग्रेस का गढ़ है और स्मृति इस बार जीतीं तो गरीबों को तकलीफ देंगी। मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने 55 साल में क्या किया। मैं पूछता हूं कि आपने 10 साल में क्या किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सलोन में 42 साल पहले आए थे। तब से अब कांग्रेस की वजह से कायाकल्प हुआ है। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि चार चरण के चुनाव में इंडिया गठबंधन का जलवा है। उन्होंने कहा कि स्मृति इरानी आईं तो एक रोजगार सब को दिया और वह है जानवर हांकने का रोजगार। नरेंद्र मोदी लोगों को डराने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें