फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: अपहरण किए गए सराफा व्यापारी के पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या, भीड़ ने राजमार्ग को किया जाम

Sat, 19 Oct 2024 02:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

रायबरेली में बीते दिनों सराफा व्यापारी के बेटे का अपहरण हो गया था। शनिवार की सुबह उसकी लाश शारदा नहर के पास से मिली।
विज्ञापन
सीसीटीवी से हुआ घटना का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रायबरेली में संदिग्ध अवस्था में लापता हुए सराफा व्यवसायी के पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शव पुलिस ने शारदा नहर की झाड़ियां से बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले रखा है। जिनकी निशानदेही पर शव को बरामद किया गया। इस घटना आक्रोशित लोगों ने लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग जाम करके प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी राकेश कौशल की ऊंचाहार में मुख्य चौराहा के पास ज्वेलरी की दुकान है। शुक्रवार को  राकेश का बेटा शोभित (24)  दुकान पर बैठा हुआ था। तभी उसको दो लोग उसकी बाइक से कहीं लेकर चले गए। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जो लोग उसे अपनी बाइक से ले गए थे ,उसमें से एक व्यक्ति वापस उसकी दुकान पर बाइक लेकर पहुंचा और दुकान में चोरी का प्रयास कर रहा था, तभी ज्वेलर्स राकेश मौके पर पहुंच गए और उसको पकड़ लिया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी ।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो हकीकत सामने आ गई ।इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के नजनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को रात में पकड़ा और दोनों से गहन पूछताछ की गई। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने प्रतापगढ़ जनपद के थाना नवाबगंज के गांव गोसाई का पुरवा के पास शारदा सहायक नहर के किनारे झाड़ियां से अपहृत का शव बरामद किया है ।
विज्ञापन


उसकी चाकू से गोद कर हत्या की गई है। घटना की सूचना ऊंचाहार नगर में पहुंचते ही नगर के व्यापारी आक्रोशित हो गए और व्यापारियों ने मुख्य चौराहा पर लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग जाम करके प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण व्यापारी के बेटे की हत्या हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह व्यापारियों को शांत किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें