फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रायबरेली डिपो के बेड़े में तीन नई बसें शामिल

Sun, 26 Mar 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डिपो को तीन नई बसें मिली हैं। शनिवार को एआरएम एमएल केसरवानी ने पूजा अर्चना कर बसों को रूटों पर भेजा। दिल्ली, हरिद्वार और इन्हौना-कौशांबी के रूटों पर इन नई बसों का संचालन कराया जाएगा। जिले को और नई बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रायबरेली डिपो में अभी तक निगम की 62 और अनुबंधित 81 बसें दौड़ रहीं हैं। इसमें कई बसें पुरानी हो चुकी हैं। ऐसे में लंबे रूटों पर इन बसों का संचालन करना मुश्किल हो रहा था। डिपो को 10 नई बसें मिलनी हैं। पहले चरण में तीन नई बसें शुक्रवार की रात आ गईं। एआरएम एमएल केसरवानी ने बताया कि दिल्ली, हरिद्वार और इन्हौना-कौशांबी रूटों पर इन नई बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें