फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रभारी मंत्री ने गिनाईं योगी सरकार की उपलब्धियां, विकास पुस्तक का विमोचन

Sun, 26 Mar 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर शनिवार को बचत भवन में सुशासन विकास रोजगार, डबल इंजन की सरकार पुस्तिका का विमोचन हुआ। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री व जिले की प्रभारी प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि पिछले छह साल में प्रदेश सरकार ने चहुंमुखी विकास कराया है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था सुधरी है। गुंडे व माफिया पर कठोर कार्रवाई की गई। प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में महाराष्ट्र, तमिलनाडू के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो गई है। जिले में प्रधानमंत्री सड़क योजना से 21 सड़कें बनवाई जा रहीं हैं।
हरचंदपुर में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण पूरा हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च भी जल्द ही काम करना शुरू करेगा। बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 64 इकाइयों को 260.76 लाख का अनुदान दिया गया है। इसमें 745 व्यक्तियों को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 54 इकाइयों के माध्यम से 538 लोगों को रोजगार दिया गया है। इस मौके पर सलोन विधायक अशोक कुमार, डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी आलोक प्रियदर्शी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें