फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमाया डेरा, रतजगा करके दो शिफ्टों में हो रही निगरानी

Sat, 25 May 2024 09:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

रायबरेली लोकसभा में 20 मई को वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग के बाद जहां पर ईवीएम मशीनें रखी हुई हैं वहां कांग्रेसियों ने डेरा जमा लिया है। दो शिफ्टों में निगरानी हो रही है। 
विज्ञापन
पंडाल लगाकर दिन और रात हो रही निगरानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मतदान के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक टीम ने स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा जमा लिया है। इसके लिए दो शिफ्ट में ड्यूटी भी बांटी गई है। रायबरेली में कांग्रेस कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा बलों के हवाले है, लेकिन कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं पर अधिक भरोसा है। कहीं कोई चूक न हो, इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर खाट लगा ली है। हाल यह है कि चार कार्यकर्ता पूरी रात जागकर स्ट्रांग रूम पर नजर रख रहे हैं। भीषण गर्मी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर पंडाल लगा रखा है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि यह पहरा हाईकमान के निर्देश पर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


टीमों से ली जा रही रिपोर्ट
कांग्रेस का चुनाव प्रबंधन देख रही टीम ने मतदान के बाद हर बूथ से रिपोर्ट लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस आईटी सेल में इस पर हर दिन गहन मंथन हो रहा है। उसी के मुताबिक जोड़-घटना किया जा रहा है। रिपोर्ट के लिए अलग से टीम बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें