फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: राहुल गांधी का गला दबाने की टिप्पणी से कांग्रेस में उबाल, योगी सरकार के मंत्री के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 23 May 2026 07:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Rahul Gandhi: राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को गद्दार कहने के बाद योगी सरकार के मंत्री ने राहुल गांधी का गला दबाने की बात कही है। 
विज्ञापन
राहुल और दिनेश के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा और कांग्रेस के बीच बड़े नेताओं पर की जा रही टिप्पणी को लेकर रार बढ़ती जा रही है। भाजपाइयों के बाद शनिवार कांग्रेसियों ने भी शनिवार को नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी और उनकी दादी, पिता पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेसियों का कहना है कि राज्यमंत्री ने सांसद राहुल गांधी का गला दबाने की धमकी दी है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, सुशील पासी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह आदि कांग्रेसी सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस को दी गई तहरीर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा है कि बीती 20 मई को राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को गद्दार, विदेशी एजेंट और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी पर अपशब्दों का प्रयोग किया है। दिनेश की ओर से की गई टिप्पणी अयर्मादित है। साथ ही दिनेश ने धमकी दी कि अगर मैं रायबरेली में होता तो राहुल गांधी का गला दबा देता। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उन्हें व कांग्रेस कार्यकर्ता मानसिक रूप से आहत हुए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि जांच बाद मामले में कार्रवाई होगी। दरअसल, शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्वीलाल पासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस को गद्दार कहने पर सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। मामले में कार्रवाई कराने को लेकर दोनों दलों के बीच सियासी बयानबाजी और जोरशोर से आवाज उठाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें