फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जरी-मोती-माणिक पोशाक में होंगे राधारमण बिहारी के दर्शन

Fri, 15 Aug 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महोत्सव की जानकारी देते मंदिर अघ्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन लखनऊ ने इस बार श्रद्धालुओं के लिए भव्य और अद्वितीय दर्शन की तैयारी की है। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्रीश्री राधारमण बिहारी मंदिर में 15 अगस्त को दोपहर 12 से रात 12 बजे तक भगवान का 1008 तीर्थों के जल, दूध, दही और घी से दिव्य अभिषेक होगा। अभिषेक के उपरांत ठाकुरजी वृंदावन के विशेष कारीगरों द्वारा निर्मित जरी, मोती, मणि और माणिक जड़ित अलौकिक पोशाक में विराजमान होकर दर्शन देंगे।
विज्ञापन

इस्कॉन लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने कैसरबाग स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता कर बताया कि इस बार पांच लाख श्रद्धालुओं के आगमन की तैयारी है। पिछली बार यह संख्या 2.5 लाख थी। गर्भगृह में जगह की कमी को देखते हुए सभी प्रमुख कार्यक्रम मुख्य पंडाल में होंगे।

सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अविरल कीर्तन, शाम 4 बजे से सांस्कृतिक पंडाल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। अगले दिन 17 अगस्त को इस्कॉन संस्थापक ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 129वीं जयंती, व्यास पूजा और नंदोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान को 256 प्रकार के भोग अर्पित होंगे और दही-हांडी कार्यक्रम भी पूरे उत्साह से होगा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथियों में एपको इंफ्राटेक के एमडी अनिल सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन आनंद स्वरूप अग्रवाल और सदस्य आलोक चंद्रा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें