फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में है रावण का मंदिर, जिसके पुजारी हैं खुद ‘लंकेश’

Wed, 12 Oct 2016 12:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
रावण - फोटो : amar ujala
रावण को बुराई का प्रतीक माना जाता है इसलिए उसकी पूजा और मंदिर होना सामान्य बात नहीं है। हालांक‌ि भारत में कई रावण के कई मंद‌िर हैं और लोग उसे पूजते भी हैं। ऐसा ही एक मंद‌िर है पुराने लखनऊ में।
 
विज्ञापन

2 of 8
रावण दरबार
ये मंदिर लखनऊ के नरेंद्रदेव वार्ड के रानी कटरा मोहल्ले में स्थित है और इस मंदिर की पूजा विष्णु त्रिपाठी उर्फ लंकेश करते हैं। इस मंदिर में स्वर्ग और नर्क की सीढ़ी भी है जिसमें ये दिखाया गया है कि इस धरती पर बुरे काम करने का क्या फल मिलता है। आगे जानें पुजारी के ‘लंकेश’ बनने की कहानी...
 
विज्ञापन

3 of 8
चारों धाम - फोटो : amar ujala
मंदिर का निर्माण 123 वर्ष पूर्व कुंदन लाल कुञ्ज बिहारी लाल ठेकेदार ने करवाया था। यहां सभी देवी-देवताओं सहित चारों धाम भी है। इसका उद्देश्य ये था कि जो गरीब लोग चारों धाम की यात्रा नहीं कर पाते वे इस मंदिर में आकर अपनी हसरत पूरी कर लें।

4 of 8
चारो धाम
धरती पर क्या काम करने का क्या फल म‌िलता है ये भी इस मंद‌िर में दर्शाया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
चारों धाम - फोटो : amar ujala
वैसे तो मंदिर के पुजारी ‌विष्ण उर्फ लंकेश रावण की रोजाना पूजा करते हैं लेकिन दशहरे वाले दिन यहां मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा होती है। मंदिर के पुजारी चौपटियां के विष्णु त्रिपाठी की लंकेश बनने की कहानी भी काफी रोचक है। 
विज्ञापन

6 of 8
लंकेश - फोटो : amar ujala
वह पिछले 38 साल से लगातार चौक रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे हैं वहीं मंदोदरी का किरदार भी उन्हीं की पत्नी रेणु त्रिपाठी निभाने उतरती हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
लंकेश - फोटो : amar ujala
मंच पर पति-पत्नी रावण-मंदोदरी असल जीवन में भी पति पत्नी हैं। विष्णु त्रिपाठी लंकेश ने बताया कि 1978 से जब से वो रावण बने हैं, तब से लगातार चौक की रामलीलाओं में वे रावण ही बनते आ रहे हैं। अब तक 38 सीतायें हर चुका हूं, जिनमें 25 तो लड़के (सीता के किरदार) ही थे।
विज्ञापन

8 of 8
लंकेश - फोटो : amar ujala
रावण की ख्याति इतनी बढ़ी कि मई 2003 में एक बड़े सार्वजनिक समारोह में तत्कालीन राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री ने उन्हें ‘लंकेश’ का खिताब दे दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें