फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री आर के चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल, मोहनलालगंज से होंगे प्रत्याशी

Sat, 06 Apr 2019 10:42 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

चार बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें लोकसभा की मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा। वहां से पूर्व सांसद रामशंकर भार्गव को दिया गया टिकट काटने पर कांग्रेस हाईकमान ने सहमति दे दी है।

विज्ञापन


आरके चौधरी बसपा के कद्दावर नेता रहे हैं। उन्हें कांशीराम ने बसपा का स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया था। वर्ष 1993 में सपा-बसपा की साझा सरकार बनने पर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

1994 में वे पहली बार बसपा के टिकट पर इलाहाबाद से उपचुनाव जीतकर विधायक बने। इसके बाद तीन बार मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से ही जीते। चार बार ही वे मंत्री भी रहे। इसके अलावा दो बार विधान परिषद के नेता सदन भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2001 में विवाद होने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपना संगठन बहुजन समाज स्वाभिमान संघर्ष समिति (बीएस-4) बनाया।

हालांकि, बसपा से अलग होने के बाद भी वे मोहनलालगंज से विधानसभा चुनाव जीते। बाद में वह सपा में शामिल हो गए थे। आरके चौधरी ने शनिवार सुबह दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने के बाद कांग्रेस की सदस्यता ले ली। 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान पूर्व सांसद रामशंकर भार्गव को कमजोर प्रत्याशी मान रहा है। जल्द ही मोहनलालगंज सीट से उनका टिकट काटकर आरके चौधरी को टिकट दिया जाएगा। कांग्रेस के एक राष्ट्रीय नेता ने भी नाम न छापने के आग्रह के साथ इसकी पुष्टि की है।

चौधरी ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि वे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। चुनाव लड़ने के बारे में कोई निर्णय पार्टी हाईकमान ही करेगा। चौधरी ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव मोहनलालगंज से भाजपा के समर्थन से लड़ा था, लेकिन हार गए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें