कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के शनिवार शाम अचानक लालगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
वे फतेहपुर से होकर दिल्ली जा रहीं थीं। कार्यकर्ताओं को प्रियंका के इधर से गुजरने की खबर महज एक घंटे पहले ही मिली थी। इसके बाद भी प्रियंका के स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी। उनको देखते ही प्रियंका नहीं आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है... के नारे गूंजने लगे।
शाम शाम पांच बजे खबर मिली कि प्रियंका लालगंज आ रही हैं। कांग्रेसी उनके स्वागत के लिए जमा होने लगे। उनका काफिला पौने सात बजे पहुंचा। पूर्व विधायक अशोक सिंह, संयोजक सुरेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष महेश शर्मा समेत कई कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उमडे़।
6.45 वे लालगंज के दो सड़का पहुंचीं और पांच मिनट रुककर बिना कुछ बोले ही चलीं गईं। लालगंज से रवाना होकर प्रियंका रायबरेली होते हुए फुरसतगंज हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।