फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की सैलरी में हुई देरी तो भुगतेंगे अफसर

Sat, 27 Dec 2014 02:00 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राइमरी के शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों के वेतन भुगतान में देरी के लिए जिम्मेदार अफसरों व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इसके लिए शासन ने उनके नाम कार्रवाई की संस्तुति के साथ तलब किए हैं। शासन के एक अधिकारी ने बताया कि संबद्ध प्राइमरी (बालक) के शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों के वेतन आदि के लिए वित्तीय वर्ष 2014-15 में आवंटित 87 करोड़ 98 लाख 76 हजार रुपये व संबद्ध प्राइमरी (बालिका) के लिए आवंटित 67 करोड़ 16 लाख 35 हजार रुपये की पूरी रकम अवमुक्त की जा चुकी है। इसके बावजूद वेतन भुगतान न होने की शिकायतें बेहद गंभीर है।

शासन ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा को अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राइमरी के कर्मचारियों के नियमित वेतन का तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन दिन में तलब होगी रिपोर्ट

इसके अलावा जिन शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों के वेतन भुतान में देरी की गई है, उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट तीन दिन में तलब की है।

माना जा रहा है कि ऐसे कर्मियों की रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें