फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कानून और तर्क के सवालों ने लिया इम्तिहान

विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच के चलते बेल्ट, हाथ की घड़ी और पानी की बोतल तक अंदर ले जाने पर रो
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में रविवार को आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि उनकी तार्किक समझ और समसामयिक विषयों की जानकारी भी परखी गई। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में कानून, पर्यावरण, साइबर अपराध और सामान्य ज्ञान से जुड़े विविध प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

नेशनल पीजी कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी महेश कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन अधिनियम से जुड़े दो अलग-अलग सवाल पूछे गए थे। दोनों के विकल्प अलग-अलग थे। तार्किक क्षमता से जुड़े सवालों में ए, बी, सी और डी के आधार पर रिश्तों की पहचान करने वाले प्रश्न शामिल थे।
बायोगैस, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा का अधिकार अधिनियम और पॉक्सो एक्ट से जुड़े प्रश्नों ने भी अभ्यर्थियों की जानकारी की परीक्षा ली। साइबर अपराध की रोकथाम, शेयर बाजार और कृषि से जुड़े सवाल भी शामिल थे। अभ्यर्थी संदीप कुमार ने बताया कि दो घंटे में कुल 160 प्रश्न हल करने थे। हिंदी, संविधान और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल अधिक रहे।
विज्ञापन

राजधानी के 54 केंद्रों पर हुई इस परीक्षा के लिए 44,000 से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिलाधिकारी विशाख जी के अनुसार 32,000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 11,500 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच के चलते बेल्ट, हाथ की घड़ी और पानी की बोतल तक अंदर ले जाने पर रोक रही।

परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच के चलते बेल्ट, हाथ की घड़ी और पानी की बोतल तक अंदर ले जाने पर रो

परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच के चलते बेल्ट, हाथ की घड़ी और पानी की बोतल तक अंदर ले जाने पर रो

परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच के चलते बेल्ट, हाथ की घड़ी और पानी की बोतल तक अंदर ले जाने पर रो

परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच के चलते बेल्ट, हाथ की घड़ी और पानी की बोतल तक अंदर ले जाने पर रो

परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच के चलते बेल्ट, हाथ की घड़ी और पानी की बोतल तक अंदर ले जाने पर रो

परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच के चलते बेल्ट, हाथ की घड़ी और पानी की बोतल तक अंदर ले जाने पर रो

परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच के चलते बेल्ट, हाथ की घड़ी और पानी की बोतल तक अंदर ले जाने पर रो

परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच के चलते बेल्ट, हाथ की घड़ी और पानी की बोतल तक अंदर ले जाने पर रो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें