चारबाग स्थित बप्पा श्री नारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज से आबकारी सिपाही भर्ती की परीक्षा देकर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को राजधानी के 31 केंद्रों पर हुई। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित परीक्षा में लखनऊ समेत करीब 11 जिलों के 13,248 पंजीकृत अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। केंद्रों पर गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र का स्तर मध्यम से कठिन बताया। 100 सवालों के लिए दो घंटे का समय पर्याप्त रहा लेकिन कंप्यूटर और उत्तर प्रदेश विशेष नीति से जुड़े सवालों में अधिक समय लगा। 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग के कारण अभ्यर्थियों ने केवल उन्हीं सवालों के जवाब दिए, जिन पर वे आश्वस्त थे।
बोले अभ्यर्थी
सामान्य अध्ययन का स्तर आसान से मध्यम रहा। संविधान, इतिहास और भूगोल से सवाल पूछे गए। -अनुराग वर्मा
यूपी विशेष और आबकारी नीतियों से जुड़े प्रश्न कठिन रहे। इसके अलावा व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित सवाल पूछे गए। -रोहित बरनवाल
कंप्यूटर सेक्शन कठिन और समय लेने वाला था। इसमें एमएस ऑफिस, इंटरनेट सुरक्षा, आईटी एप्लीकेशन और नेटवर्किंग से जुड़े सवाल पूछे गए। -अभिषेक सारथी