फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्वीन मेरी की विशेष क्लीनिक में दोपहर बाद भी मरीजों को मिल रहा इलाज

विज्ञापन
क्वीन मेरी अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीन मेरी अस्पताल) ने मरीजों की बढ़ती संख्या और गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए नई पहल की है। अगस्त से यहां स्पेशियलिटी क्लीनिकों की शुरुआत की गई है, जहां महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपचार और परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अंजू अग्रवाल ने बताया कि इन क्लीनिकों में विशेषज्ञ चिकित्सक नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं। इनके लिए सामान्य ओपीडी की तरह पर्चा बनवाना होता है। सबसे बड़ी सुविधा यह है कि क्लीनिक दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक संचालित होते हैं, जिससे वे मरीज भी लाभ उठा पा रहे हैं जो सामान्य ओपीडी के समय (सुबह 9 से दोपहर 2 बजे) में नहीं आ पाते।
डॉ. अंजू अग्रवाल के अनुसार, हर साल अस्पताल में समय से पहले प्रसव (प्रीमैच्योर डिलीवरी) के लगभग 33% और गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज के करीब 30% मामले सामने आते हैं। अधिकतर महिलाओं को समय पर जांच न कराने के कारण इन स्थितियों की जानकारी नहीं हो पाती, जिससे प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की जान को खतरा रहता है। इसी खतरे को दूर करने के लिए इन इन स्पेशियलिटी क्लीनिकों की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

इन क्लीनिकों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच, सही परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध करा रही है। यह मल्टी डिसिप्लिनरी (बहुविषयक) देखभाल की सुविधा एक ही छत के नीचे प्रदान करने की दिशा में अहम कदम है। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है।
डॉ. अंजू अग्रवाल ने बताया कि हालांकि अभी अपेक्षाकृत कम मरीज इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं, क्योंकि बहुत से लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। कोशिश है कि अधिक से अधिक महिलाएं इन क्लीनिकों तक पहुंचे।

-इस दिन दी जा रही ये सुविधा
सोमवार : गर्भधारण पूर्व जांच एवं परामर्श क्लीनिक - प्रो. अमिता पांडेय
मंगलवार : रजोनिवृत्ति व मीनोपॉज क्लीनिक (मासिक धर्म से जुड़ी समस्या) - प्रो. सुजाता देव
बुधवार : आईसीयू में भर्ती मरीजों का फॉलोअप - प्रो. अंजू अग्रवाल
बृहस्पतिवार : गर्भावस्था में रोग क्लीनिक- प्रो. डाॅ. रेखा सचान
शुक्रवार : गर्भावस्था में मधुमेह एवं प्रजनन एंडोक्राइनोलॉजी क्लीनिक- प्रो. सीमा मेहरोत्रा
नोट : इसके अलावा किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए साथिया क्लीनिक और महिलाओं में निसंतानता दूर करने के लिए उपचार क्लीनिक चलाई जा रही है। ये दोनों क्लीनिक सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक चलती है।

क्वीन मेरी अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें