लखनऊ। क्वीनमेरी अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज की राह अब और सुगम हो गई है। अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में बेड की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। इससे बच्चों के भर्ती में अड़चन नहीं आएगी।
क्वीनमेरी अस्पताल के एनआईसीयू में पहले 18 बेड थे। मरीजों की समस्या को देखते हुए यहां पर बेड बढ़ाने का फैसला लिया गया था। अब अस्पताल के एनआईसीयू में आठ नए बेड बढ़ गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है एनआईसीयू में बेड की संख्या बढ़कर अब 26 हो गई है।