सीएमओ के मुताबिक, एक किमी. दायरे में 203 संदिग्ध रोगियों के नमूने लिए गए। होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सोमवार को लॉकडाउन का पालन सख्ती से न होने पर शासन की नाराजगी के बाद चेते डीएम अभिषेक प्रकाश ने सोमवार को कैसरबाग के हॉटस्पॉट इलाके, आलमबाग बस अड्डे व चारबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. लॉकडाउन के अनुपालन में ढिलाई पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सोमवार को लखनऊ के हॉटस्पॉट इलाकों का दौरा कर यहां मिलने वाले केस के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लिए जा रहे सैंपल के बारे में भी पड़ताल की।
टीम के साथ आए डॉ. मनीष चतुर्वेदी टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित तरीके से नमूने लेने के गुर बताए और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने को कहा।