फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ऑफिस में रेंगता दिखा अजगर, अफसरों के हाथ-पैर फूले

Sat, 03 Sep 2016 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय (एनेक्सी) में निकले बिज्जू के बाद अब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय में अजगर घुस गया।
विज्ञापन


डीजीपी कार्यालय के पहले तल पर स्टाफ ने शुक्रवार सुबह अजगर को रेंगते देखा तो अफसरों सहित वहां मौजूद लोगों के हाथ-पैर फूल गए।

कंट्रोल रूम ने डीएफओ अवध को करीब 6:30 बजे घटना की सूचना दी।

सिटी रेंजर लालजी मौर्या की टीम के रामधीरज यादव और राधेलाल का स्टाफ डीजीपी कार्यालय पहुंचा और कमरे के कोने में कुर्सियों के पास अजगर को पकड़ लिया।

डीएफओ अवध श्रद्धा यादव ने बताया कि सूचना के बाद टीम ने अजगर को काबू कर कुकरैल के जंगलों में छोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें