डिस्को दीवाने आहा.., राधा का किशन यशोदा का दुलारा,
वंदेमातरम.., हिंदोस्तां-हिंदोस्ता..।
देशभक्ति और डांस धमाल के तमाम गानों
पर धूम मचाते नन्हें फरिश्तों ने अपनी चुलबुली अदाओं से आनंद उत्सव में
खूब धमाल मचाया।
मौका रहा पाइसम संस्था की ओर से गांधी भवन प्रेक्षागृह में
आयोजित आनंद उत्सव इंटर स्कूल कंपटीशन का, जहां बच्चों ने रंगारंग
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धूम मचाने के साथ बाजी मारी।
प्रार्थना दीप
प्रज्जवलन के बाद यहां 10 स्कूलों से आए 120 विशेष बच्चों ने डांस और ग्रुप
डांस में धमाल मचाया।
फिल्मी, देशभक्ति के तरानों पर रंग-बिरंगी पोशाकों
में धमाल के बाद यहां नाटक महान टीचर में बच्चों ने दिलकश अभिनय से समां
बांधा।
समारोह में आशा ज्योति, नवदीप, पाइसम, टच स्पेशल केयर, दोस्ती,
अमृता स्कूल कानपुर, वाणी विकास डांस के विशेष बच्चों ने देशभक्ति के
तरानों पर सामूहिक प्रस्तुतियों से दिल जीता।
उत्सव की रनिंग ट्रॉफी टच
स्पेशल केयर के बच्चों ने जीती, जबकि बेस्ट ड्रेस की ट्राफी चेतना स्कूल
अलीगंज के बच्चों ने जीता।
ग्रुप ने यहां पहाड़ी नृत्य पर प्रस्तुति दी।
बेस्ट परफार्मेंस आशा ज्योति स्कूल केबच्चों की रही। समारोह के अतिथि डॉ.
एके बरोनिया रहे।