फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब ब्रेकअप हो तो हॉली डे लें और शॉपिंग करें'

Mon, 19 Oct 2015 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नए लोगों के साथ काम करने में दिक्कत नहीं होती, क्योंकि वे किरदारों पर हावी नहीं होते। इसलिए ‘प्यार का पंचनामा 2’ में नए एक्टर्स को लिया। ऐसे ही डायलॉग लिखते वक्त इस बात का ध्यान रखा कि कुछ वैसा ही लम्बा सा डायलॉग लिखूं, जैसा कि ‘प्यार का पंचनामा’ के पहले पार्ट में लिखा था।
विज्ञापन


पांच मिनट लम्बा, जिसे लोगों ने पसंद भी किया। फिल्म देखने के बाद लोगों को ऐसा लग सकता है कि बेइज्जती हुई है, लेकिन इसे सिर्फ टांग खिंचाई बोलते हैं।

यह कहना है ‘प्यार का पंचनामा 2’ के डायरेक्टर व राइटर लव रंजन का। सोमवार को वह फिल्म की स्टारकास्ट कार्तिक नारायण, नुसरत भरूचा, इशिता शर्मा, ओमकार कपूर, सनी सिंह, सोनाली सहगल के साथ प्रमोशन के लिए वेव सिनेमा पहुंचे।

यूपी की फिल्म नीति के बारे में डायरेक्टर ने कहा कि मेरठ को लेकर फिल्म बनाना चाहता हूं। जोकि रोमांटिक कॉमेडी होगी। शूटिंग मेरठ, बनारस या लखनऊ में कहां होगी, यह तय नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, फिल्म की कलाकार सोनाली सहगल का कहना ने अपने अनुभवों को शेयर करते हुए बताया कि ब्रेकअप हो तो शॉपिंग करें, हॉली डे लें।

अक्षय कुमार सरीखा एक्‍शन करने की ख्वाहिश

फिल्म में चौका का किरदार निभाने वाले सनी सिंह चाइल्ड आर्टिस्ट रहे हैं। ‘मासूम’, ‘जुड़वा’, ‘मेला’, ‘घूंघट’ में रोल निभा चुके हैं। सनी के पिता जय सिंह निज्जर एक्शन डायरेक्टर हैं।

सनी मानते हैं कि फिल्म में आपकी परफॉर्मेंस मायने रखती है। बताया कि एक्शन सीखा है और अक्षय कुमार सरीखा एक्शन करने की ख्वाहिश है। वह पहली बार लखनऊ आए थे और ऐतिहासिक धरोहरों से खासा लगाव है।

ब्रेकअप में लें हॉलीडे, करें शॉपिंग
सोनाली सहगल ने बताया कि फिल्म केफर्स्ट पार्ट में मेरा रोल ग्लैमरस था, लेकिन दूसरे पार्ट में मैं डरी-सहमी हुई थी। इसलिए रिलीज केपहले थोड़ा सा डर जरूर था।

सोनाली मानती हैं कि ब्रेकअप होने पर बंदे को हॉलीडे लेना चाहिए और खूब शॉपिंग करनी चाहिए। ताकि पुरानी यादों से निकलने में मुश्किल न हो। उन्होंने बताया कि रिलीज के बाद बहुत अच्छा फीडबैक मिला। उन्होंने मूवी में सुप्रिया का रोल निभाया।

टूटे दिल से मिले अनुभवों का किया इस्तेमाल

‘प्यार का पंचनामा’ के पहले पार्ट में रोल निभाया तो यह बात गर्लफ्रंड को पसंद नहीं आई और उसने ब्रेकअप कर लिया। उससे जो अनुभव मिले, उसे किरदार को बेहतर बनाने में मदद मिली। यह कहना है गोगो का रोल निभाने वाले कार्तिक नारायण का। कार्तिक खुद को शुद्घ रोमांटिक मानते हैं।

कहते हैं कि फिल्म के बाद फेसबुक पर लोगों के सवालों की छड़ी लग गई है। वे सॉल्यूशन पूछते हैं और मैं ज्ञान बांटता हूं। कार्तिक की ख्वाहिश है कि रॉकस्टार जैसी फिल्म करने को मिले। इससे पहले वह ‘आकाशवाणी’, ‘कांची’ में अभिनय कर चुके हैं।

मुश्किल होता है प्यार निभाना
चीकू का रोल निभाने वाली नुसरत भरूचा मानती हैं कि प्यार में पड़ना आसान है, लेकिन उसे निभाना मुश्किल होता है। इगो, एम्बीशंस बहुत बढ़ जाती हैं। इसलिए पाटर्नर कमिटमेंट व विश्वासपात्र होना चाहिए।

नुसरत कहती हैं कि फर्स्ट पार्ट की तुलना में सेकेंड में ज्यादा मजा आया। नए एक्टर्स के साथ काम करना पड़ा, लेकिन उसका अनुभव लाजवाब रहा। नुसरत हाल ही में ‘मेरठिया गैंग्स’ में नजर आई थीं।
विज्ञापन

पुराना जुड़ाव है लखनऊ से

ओमकार कपूर बताते हैं कि फिल्म को लेकर बहुत प्रेशर था, लेकिन डायरेक्टर ने खुद को किरदार में ढालने की लिबर्टी भी दे रखी थी। फिल्म में ठाकुर का रोल निभाया, जो मेरी जिंदगी के बहुत करीब रहा।

मुस्कुराते हुए कहा कि मैं कॉमर्स का स्टूडेंट हूं। इसलिए समीकरणों को सेट करने में आसानी हुई। ओमकार ने बताया कि लखनऊ से पुराना नाता है, यहां मेरी मौसी रहती है, इसलिए आना-जाना लगा रहता है।

स्टोरी के अनुसार खुद को ढाला
इशिता शर्मा फर्स्ट पार्ट में भी थीं। बताती हैं कि पहले दिव्येंदु के साथ परफॉर्म करना पड़ा, लेकिन वह एक फ्रेंडशिप का ट्रैक था। सेकेंड पार्ट की स्टोरी में लव ट्रैक था, इसलिए खुद को स्टोरी के अनुसार ढालने में मेहनत करनी पड़ी।

इशिता ने फिल्म में कुसुम का किरदार निभाया है। कहती हैं कि लखनऊ तो पहली बार आई हूं, लेकिन इसकी यादों को दिल में बसाकर ले जा रही हूं। इशिता कहती हैं कि ब्रेकअप के बाद दिल तोड़ने वाले से कम से कम पांच सौ किमी दूर रहना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें