रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडिलिस्ट शटलर पीवी सिंधू शानदार प्रदर्शन करते हुए सैयद मोदी इंटरनेशनल ग्रांप्री गोल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं।
शनिवार उन्होंने इंडोनेशिया की फिटारिनो को 21-11, 21-19 से हराया। रविवार को ही इंडोनेशियाई खिलाड़ी से ही फाइनल मुकाबला होगा।
भारतीय शटलरों ने सैयद मोदी इंटरनेशनल ग्रांप्री गोल्ड चैंपियनशिप में दबदबा कायम रखते हुए पुरुष युगल को छोड़कर अन्य सभी वर्गों के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। भारत को सबसे बड़ी सफलता युगल विशेषज्ञ अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी ने दिलाई।
जहां एक ओर दोनों भारतीय शटलर मिश्रित युगल में अपने जोड़ीदारों के साथ खिताब के लिए आपस में टकराएंगी, वहीं दूसरी ओर महिला युगल में पोनप्पा और रेड्डी की जोड़ी डेनमार्क की कैमिला और क्रिश्चियन के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरेगी।
एकल मुकाबलों की बात करें तो महिला एकल में रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधू ने शानदार फार्म जारी रखते हुए इंडोनेशिया की फिटरिनी को 21-11, 21-19 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। जहां उनका मुकाबला इंडोनेशिया की जार्जिया मारीस्का से होगा।