फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऐशबाग में नहीं रुकेगी पुष्पक, हजारों यात्री होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वीआईपी ट्रेन है पुष्पक
26 जनवरी से गोमतीनगर से चलेगी ट्रेन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ से मुंबई जाने वाली वीआईपी ट्रेन पुष्पक एक्सप्रेस 26 जनवरी से गोमतीनगर स्टेशन से चलाई जाएगी। खास बात यह है कि ऐशबाग जंक्शन सरीखे प्रमुख स्टेशन पर ट्रेन को ठहराव नहीं दिया गया है। इससे हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ट्रेन का ठहराव ऐशबाग में देने की मांग उठाई गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन गोमतीनगर स्टेशन को विश्वस्तरीय बना रहा है। यहां ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ जंक्शन से मुंबई के बीच चलने वाली पुष्पक एक्सप्रेस को गोमतीनगर स्टेशन पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। 26 जनवरी से ट्रेन संख्या 12533 पुष्पक एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन से चलाई जाएगी। ट्रेन रात पौने आठ बजे गोमतीनगर से चलकर बादशाहनगर से होते हुए दूसरे दिन रात पौने ग्यारह बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में 12534 मुंबई लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस मुंबई से सुबह 8ः25 बजे चलकर दूसरे दिन बादशाहनगर सुबह 7ः35 बजे व गोमतीनगर आठ बजे पहुंचेगी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन से चलकर बादशाहनगर स्टेशन पर रुकेगी, लेकिन इसे ऐशबाग स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया। जबकि चारबाग व आलमबाग की बड़ी आबादी ट्रेन में सवार होती है। ऐशबाग में ठहराव होने से यात्रियों को राहत हो जाएगी।
विज्ञापन


यात्री हितों का रखें ध्यान
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन है। ऐसे में यात्री हितों को देखते हुए ट्रेन का ठहराव ऐशबाग में अवश्य दिया जाना चाहिए। इससे बादशाहनगर व ऐशबाग से सवार होने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


आधिकारिक वर्जन
पुष्पक एक्सप्रेस का संचालन 26 जनवरी से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से होगा। ट्रेन का ठहराव बादशाहनगर स्टेशन पर दिया गया है। यात्रियों के हितों को देखते हुए ऐशबाग में ठहराव के लिए अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें