फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मैम मेरे बच्चे को वेंटीलेटर दिलवा दीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैम मेरे बच्चे को वेंटीलेटर दिलवा दीजिए
विज्ञापन


- उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने अस्पताल का किया निरीक्षण,
चिकित्सकीय सुविधाओं को परखा


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने शनिवार को झलकारीबाई अस्पताल
का निरीक्षण किया। उनके जरिये अस्पताल में गर्भवती को दी जाने वाली
चिकित्सकीय सुविधाओं को परखा। गर्भवती व उनके तीमारदारों से बातचीत किया।
इस दौरान उनके जरिये बेबी किट का वितरण किया गया। सीएमएस का कहना है महिला
आयोग की उपाध्यक्ष ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था व इलाज के पुख्ता इंतजाम से संतुष्ट नजर आई।

झलकारीबाई अस्पताल में शनिवार सुबह 11 बजे करीब उप्र राज्य महिला आयोग की
उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने निरीक्षण किया। उनके जरिये ओपीडी, इमरजेंसी, ओटी व
मेडिसिन स्टोर का निरीक्षण किया। मेडिसिन स्टोर में दवाओं का स्टाक
रजिस्टर चेक किया। इसके बाद वह वार्ड में जाकर गर्भवती व प्रसूताओं से
बातचीत करके अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं के जानकारी हासिल किया।
महिलाओं ने चिकित्सकीय सुविधाएं बेहतर होने की बात कही। महिला आयोग की
उपाध्यक्ष ने अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के
तहत हुए आयोजन में उन्होंने केक भी काटा। बेबी किट का वितरण किया गया।


मैम मेरे बच्चे की हालत गंभीर है वेंटीलेटर दिलवा दीजिए

झलकारीबाई अस्पताल में प्रसव के बाद मां के जरिये बच्चे को दूध पिलाने में
हुई लापरवाही से दूध बच्चे के फेफेड़े में पहुंच गया था। इससे उसकी हालत
बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में बाइपैप पर भर्ती कर रखा था।
निरीक्षण के दौरान तीमारदार विकास ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष से वेंटीलेटर
न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। तीमारदार ने अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ पर
लापरवाही का आरोप लगाया। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने लोहिया के मातृ एवं
शिशु रेफरल सेंटर में बच्चे को भर्ती कराए जाने के निर्देश दिए। सीएमएस
डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने लोहिया से संपर्क करके बच्चे को वहां पर भर्ती
कराया है। सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद का कहना है बच्चे की हालत में अब पहले से सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें