फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्तराखंड महापरिषद की महिला शाखा की अध्यक्ष बनीं पुष्पा वैष्णव

विज्ञापन
उत्तराखंड महापरिषद के कार्यालय में मौजूद नवनियुक्त पदाधिकारी। स्रोत ः संगठन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद की महिला शाखा का विस्तार करते हुए पुष्पा वैष्णव को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पूनम कनवाल और सीता नेगी को संयोजक तो सुनीता रावत को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। सचिव के पद पर पुष्पा गैलाकोटी का निर्वाचन किया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड महापरिषद के महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने बताया कि महापरिषद के प्रांगण में सोमवार को महिला शाखा का सर्वसम्मति से चुनाव एवं विस्तार किया गया। इस दौरान महिला शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ। मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी हीरा बिष्ट को और संरक्षक की जिम्मेदारी डाॅ. करुणा पांडेय को सौंपी गई है। मुख्य संयोजक का पद अंजली बोनाल को दिया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सुनीता कनवाल, उपाध्यक्ष पद पर हेमा बिष्ट, कमला चुफाल, मीना अधिकारी, राजेश्वरी रावत और रेनू अधिकारी को चुना गया है। सांस्कृतिक सचिव का जिम्मा हरितिमा पंत को और सह सांस्कृतिक सचिव पिंकी नौटियाल और शोभा पटवाल को बनाया गया है। देवेश्वरी पवार को संयुक्त सचिव, त्रिलोचनी रावत, लक्ष्मी जोशी, आशा बनौला, रेवती भट्ट और दीपा कालाकोटी को संगठन सचिव बनाया गया है।
भरत सिंह बिष्ट ने बताया कि सुनंदा असवाल, इंद्रा बिष्ट, ऊषा रावत, कृति पंत, सुनीता गोस्वामी, हेमा डोबरियाल, हेमा कांडपाल को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी दी गई हैं। महापरिषद के सदस्य के रूप में मंजू पांडेय, ज्योति भट्ट, कल्पना उप्रेती, कमला बिष्ट, सुशीला नेगी, सविता बिष्ट, रेनू कांडपाल, प्रियंका बिष्ट, सोनिया बिष्ट, रेखा पंचोली, दिव्या, आशा पांडेय, राधा बोरा, हेमा वाणगी, रूपाली जोशी, विमला धामी, पुष्पा राणा और रमा बिष्ट का चयन किया गया।

उत्तराखंड महापरिषद के कार्यालय में मौजूद नवनियुक्त पदाधिकारी। स्रोत ः संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें