हावड़ा से लखनऊ होते हुए अमृतसर तक जाने वाली पंजाब मेल बुधवार तक निरस्त रहेगी। दूसरी ओर पद्मावत एक्सप्रेस को तत्काल प्रभाव से चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
रविवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही, जिससे यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ीं।उत्तर रेलवे पीआरओ ने बताया कि 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल रविवार को हावड़ा से निरस्त थी, जिससे ट्रेन सोमवार को चारबाग रेलवे स्टेशन नहीं आएगी।
इसी क्रम में 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 20 दिसंबर को अमृतसर से कैंसिल रहेगी, जिससे 21 दिसंबर को ट्रेन लखनऊ नहीं पहुंचेगी। इसके अलावा बेगमपुरा, जनता एक्सप्रेस और लखनऊ झांसी पैसेंजर रविवार को निरस्त रहीं।
ये ट्रेनें रहीं लेट
चारबाग में रविवार को कोटा पटना (13238) 33 घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस (12588) 28 घंटे, अवध आसाम एक्सप्रेस (15910) 24 घंटे, साबरमती (19166) 18 घंटे, शहीद एक्सप्रेस 14 घंटे, उपासना (12328) 12 घंटे, नीलांचल साढ़े तीन घंटे, पंजाब मेल छह घंटे, बरौनी ग्वालियर मेल व अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस 8-8 घंटे, हावड़ा हरिद्वार सवा सात घंटे, पंजाब मेल (13005) 14.30 घंटे, उत्सर्ग एक्सप्रेस (18191) साढ़े आठ घंटे, बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस (15203) सात घंटे, राज्यरानी (22454) साढ़े छह घंटे, आम्रपाली (15707) साढ़े तीन घंटे की देरी से आई। वहीं लखनऊ जंक्शन पर आने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे, राप्तीसागर एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से चली।