पंजाब के जेल मंत्री के दौरे का पूरा मिनट टू मिनट कार्यक्रम 10 मार्च को ही शासन-प्रशासन के पास आ गया था। प्रदेश के मुख्य सचिव, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर लखनऊ को इस संबंध में न सिर्फ पत्र भेजा गया था बल्कि सुरक्षा के लिए, पायलट वाहन व अन्य व्यवस्था का अनुरोध किया गया था। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ध्रुव कांत ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब सरकार के जेल मंत्री रंधावा का कार्यक्रम आया था और उनके लिए नियमानुसार जो दूसरे राज्य के मंत्री के लिए प्रोटोकाल होता है, उसी के अनुसार व्यवस्था की गई थी।