फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में पशु बलि दी तो होगी सलमान खान जितनी सजा, अफसरों-कर्मचारियों पर भी होगी कार्रवाई

Fri, 06 Apr 2018 10:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारतीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एसपी गुप्ता ने कहा कि पशु बलि अपराध है। किसी भी धर्म में इसे मान्यता नहीं दी गई है। अगर त्योहारों पर भी पशु बलि की गई तो संबंधित लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पशु बलि पर उतनी ही सजा है, जितनी काला हिरन मारने पर अभिनेता सलमान खान को हुई है। वे सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हुई मुलाकात का ब्यौरा शुक्रवार को मीडिया के सामने रख रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्लॉटर हाउस में काम के लायक नहीं रह गए स्वस्थ जानवर ही काटे जा सकते हैं। बोर्ड अपने स्तर से भी समय-समय पर स्लॉटर हाउसेज का मुआयना कराएगा। क्या बकरीद पर पशु काटने पर कार्रवाई होगी?

इस पर उन्होंने कहा कि मेरे इस कथन को किसी धर्म विशेष से जोड़कर न देखा जाए। कहा कि बोर्ड सुनिश्चित करेगा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान भी जानवरों के साथ क्रूरता न हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकारें पशु कल्याण की योजनाओं को गंभीरता से नहीं लेती हैं, तो उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना की कार्रवाई भी बोर्ड करेगा। कुत्तों की आबादी नियंत्रित करने की दिशा में भी काम होगा। गौशालाओं में क्षमता से अधिक जानवर मिलने पर भी कार्रवाई होगी।

चरागाहों में लगेंगे बायोगैस प्लांट
गुप्ता ने कहा कि चरागाहों पर अवैध कब्जों व अन्य मुद्दों पर सीएम के साथ विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि पशुओं के कल्याण के लिए स्टेट बोर्ड व जिला समितियों (एसपीसीए) के गठन और चरागाहों में बॉयोगैस व पावर प्लांट लगाने पर भी सहमति बनी है। इनकी स्थापना से पंचद्रव्य जैसे उत्पाद भी तैयार हो सकते हैं। स्मार्ट सिटी में बाहर किए गए पशुओं के लिए शेल्टर होम बनेंगे तथा चौबीसों घंटे पशु चिकित्सा एंबुलेंस संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें