लखनऊ। दशहरा, दीपावाली व छठ त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोमती नगर से हैदराबाद के महबूबनगर स्टेशन तक रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी वाया गोरखपुर होकर जाएगी। ट्रेन का संचालन 28 सितंबर से 3 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। इससे लखनऊ से तेलंगाना तक जाने वाले को सहूलियत होगी।
पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 05314 गोमती नगर - महबूबनगर (हैदराबाद) साप्ताहिक पूजा स्पेशल 28 सितंबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार गोमती नगर से रात 12:15 बजे चलेगी। यह ट्रेन बाराबंकी, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, मऊ, औड़िहार, वाराणसी जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, गोंदिया, बल्हारशाह, सिरपूर, कागजनगर, बेल्लमपल्ली, रामगुंडम, काजीपेट, मलकाजगिरी, काचीगुडा, उमदानगर, शादनगर, जडचर्ला होते हुए महबूबनगर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी संख्या 05313 के रूप में महबूबनगर से प्रत्येक सोमवार को 22.10 बजे चलेगी और उसी रूट से होते गोमती नगर पहुंचेगी। गाड़ी में कुल 22 कोच होंगे।