छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों से खासी राहत मिलेगी। उत्तर रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनें चलाने का खाका तैयार किया है। इतना ही नहीं रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है और रेलवे अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है।