कमलेश तिवारी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
जंक्शन पर नावेद ने एक आरोपी का मोबाइल सरयू यमुना एक्सप्रेस में रख दिया। ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी। एजेंसियां लखनऊ से मिले इनपुट के आधार पर मोबाइल की लोकेशन खोजती हुई जंक्शन पहुंचीं और सर्विलांस से हत्यारों के दिल्ली दिशा में जाने का प्रमाण मिलते ही उधर जाल बिछा दिया। दूसरी ओर नावेद की कार से कामरान व नावेद हत्यारों को बीसलपुर, खुटार होते हुए पलिया तक ले गए। वहां से उन्हें नेपाल में एंट्री कराकर लौट आए।