शिक्षा विभाग में चर्चा चली है कि एक निदेशक के पास एक ही पद रहेगा। सो इसे मूर्तरूप में बदलते हुए देखने की लालसा अफसरों में बढ़ गई है।
खासकर इस स्तर के अधिकारियों में। शिक्षा विभाग में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा निदेशक की कुर्सी अधिक दमदार मानी जाती है। यह दोनों कुर्सियां एक ही पावर सेंटर के पास है।
पर, एक निदेशक एक पद की चर्चा के बाद बेसिक की कुर्सी पाने की चाहत निदेशक स्तर के अधिकारियों में बढ़ गई है। इसमें एक निदेशक स्तर के अधिकारी मीडिया मैनेजमेंट में लग गए हैं।
वह मीडिया मैनेजमेंट के सहारे अपनी वाहवाही कराना चाहते हैं, इसलिए वह अपने को योग्य और ईमानदार साबित करने के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। पर उनकी राह में एक अफसर बाधक हो सकता है।
अंदरखाने में चर्चा तो यहां तक है कि उच्च स्तर से इस अधिकारी को निदेशक की कुर्सी देने का आश्वासन भी दे दिया गया है।
इसकी जानकारी मीडिया मैनेजमेंट में लगे इस अफसर को भी हुई है, यह उन्हें बात अखर रही है कि कहीं उनके हाथ से कुर्सी न निकल जाए।