फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनेश्वर मिश्र पार्क के व्यावसायीकरण के खिलाफ जनहित याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क को विवाह, वीआईपी समारोहों के लिए व्यावसायिक केंद्र में बदलने के खिलाफ हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जनहित याचिका की गई है। याचिकाकर्ता धरमपाल यादव ने संवेदनशील ''ग्रीन पार्क'' के व्यावसायिक इस्तेमाल को चुनौती दी है।
विज्ञापन

तर्क दिया है कि यह लखनऊ मास्टर प्लान और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है। याचिका में कहा गया कि पार्क का व्यावसायीकरण यहां की जैव विविधता और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाएगा। उच्च न्यायालय से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। गौरतलब है कि सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इसे लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें