फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर की किल्लत: जनता की मुश्किलें और बढ़ेंगी, डबल सिलिंडर होने पर बुकिंग 35 दिन बाद होगी

Tue, 24 Mar 2026 11:02 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

गैस सिलिंडर की किल्लत का सामना कर रही जनता के लिए मुश्किलें और बढ़ेंगी। जिन उपभोक्ताओं के पास दो सिलिंडर हैं वह 36वें दिन की बुकिंग करा सकेंगे।
विज्ञापन
सिलिंडर के लिए लाइनों में लगे लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैस किल्लत की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं की समस्याएं आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। इसकी वजह है कि ऑयल कंपनियों की ओर से गैस सिलिंडर आपूर्ति को लेकर नए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके मुताबिक जिन उपभोक्ताओं के पास दो सिलिंडर हैं वह 36वें दिन गैस सिलिंडर की बुकिंग करा सकेंगे। वहीं उज्जवला कनेक्शन धारक उपभोक्ता 45 दिन बाद सिलिंडर बुक करा सकेंगे। जबकि एकल सिलिंडर वाले उपभोक्ता 25 दिन के बाद सिलिंडर बुक करा सकेंगे।

विज्ञापन


नए नियम शहरी, ग्रामीण और दुर्गम सभी क्षेत्रों में लागू होंगे। अब उपभोक्ता तय समय सीमा पूरी होने के बाद ही अगली गैस रिफिल बुक कर सकेंगे, इससे पहले बुकिंग करने पर सिस्टम द्वारा बुकिंग स्वतः ब्लॉक कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने खिलाड़ियों को दिया नियुक्ति पत्र, बोले- उठना, गिरना और जीतना सिखाते हैं खेल

ये भी पढ़ें - झांसी के घूसखोर सीजीएसटी अफसरों के खिलाफ अधिक संपत्ति का केस दर्ज, वैध आय से तीन गुना संपत्ति मिली


ऑयल कंपनियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के बाद ही गैस रिफिल बुक करें। पांच किलो और 10 किलो सिलिंडरों के लिए भी अलग समय सीमा तय की गई है। पांच किलो घरेलू सिलिंडर के लिए शहरी क्षेत्र में नौ दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 16 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया है। 10 किलो कंपोजिट सिलिंडर के लिए शहरी क्षेत्र में 18 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 32 दिन का अंतराल तय किया गया है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय एलपीजी वितरक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज का कहना है कि इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं के साथ-साथ एजेंसी संचालकों की भी दिक्कतें बढ़ेंगी। भीड़ बढ़ने पर विवाद का भी डर बना रहेगा। सरकार के पास इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं दिखाई दे रहा है। लिहाजा उपभोक्ताओं को अन्य विकल्पों का भी सहारा लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें