आम जनता को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
बस 0522- 2611117 अथवा 2611118 पर एक फोन घुमाने के बाद तय समय में समस्या दूर हो जाएगी।
जनता की छोटी-मोटी समस्याओं के निरस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया, जहां सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक शिकायत दर्ज की जाएगी।
दर्ज तमाम शिकायतों के निस्तारण की निगरानी खुद जिलाधिकारी राजशेखर करेंगे।
केंद्र का लोकार्पण करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल केंद्र चुनाव कंट्रोल रूम का कार्य भी करेगा। जनता निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या की शिकायत दर्ज करा सकेगी।