मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय पर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय पर प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। सीपीएम, एडवा और किसान सभा ने सोमवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की और बिजली दरों में वृद्धि का विरोध किया। प्रदर्शन से पहले नारों की तख्तियां लेकर जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त करने की मांग भी उठाई। सीपीएम जिला सचिव मधु गर्ग, एडवा नेत्री सुशीला और किसान सभा जिला सचिव प्रवीण सिंह ने इसे बिजली के निजीकरण का कदम बताया।
उन्होंने कहा कि इससे आम उपभोक्ता की पहुंच से बिजली दूर होगी और कर्मचारियों की छंटनी बढ़ेगी। प्रदेश में 75 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की मर्जी के बिना लगाए गए हैं। चीफ इंजीनियर को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर बदलने और पुराने मीटर लगाने की मांग की गई। बस्तौली, गाजीपुर समेत कई इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें हिस्सेदारी की।