फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 13 Feb 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ज्ञापन साैंपते भारतीय किसान यूनयिन श्रमिक जनश​क्ति के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
लखनऊ। भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रव्यापी भारत बंद के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के बैनर तले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मार्च 60 फीटा रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय से शुरू होकर मामा चौराहे तक पहुंचा, जहां प्रतिनिधिमंडल ने इंस्पेक्टर जानकीपुरम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव ने कहा कि यह ट्रेड डील किसानों और श्रमिकों के हित में नहीं है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम वाजपेई, प्रदेश अध्यक्ष महिला छमा बाजपेई, अभिषेक यादव, रिजवान अहमद, जाहिरा बानो सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें