फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले में प्रदर्शन

Mon, 19 May 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले में प्रदर्शन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के लकड़मंडी निवासी सनी राठौर (20) की दस अप्रैल को संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में परिजनों ने रविवार को कोठारी बंधु चौराहे पर प्रदर्शन किया। एफआईआर न होने से नाराज घरवालों ने बीकेटी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


सनी के पिता सब्जी विक्रेता सूरज के मुताबिक आठ दिन पहले बेटे की मरीनो वाटर पार्क में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे आहत होकर उन्होंने व घरवालों ने दोपहर तीन बजे चौराहे पर प्रदर्शन कर दिया। आरोप है कि पार्क में सुरक्षा और गोताखोरों की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस कारण सनी की मौत हुई है। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य टीम के साथ पहुंचे और घरवालों को शांत करने की कोशिश की। पर वे नहीं माने। ऐसे में उन्होंने बीकेटी पुलिस से बात की। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर घरवाले माने और एक घंटे बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि केस के लिए परिजनों को बीकेटी थाने भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें